होटल या कुछ और? गोरखपुर में किशोरियों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप, शिकायत पहुंची तो प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के जिगिना चौराहे के आसपास कुछ होटलों में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों ने युवतियों के साथ नाबालिग किशोरियों के इस्तेमाल तक के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सीओ गीडा आभा सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम से वार्ता कर जल्द छापेमारी की बात कही है।