Sultanpur: जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान, जेल प्रशासन में हड़कंप

सुल्तानपुर जिला कारागार में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंदी ने बैरक के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 September 2026, 5:59 AM IST
google-preferred

Sultanpur: जिला कारागार में सोमवार रात एक बंदी ने बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा मजरे सुबेहा निवासी अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव (21) के रूप में हुई है। उसे 31 अगस्त को सुल्तानपुर जिला कारागार लाया गया था। अमेठी के जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था।

Cricket News: आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, खिलाड़ी ने चोर से की ये अपील

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को एक महिला ने शिकायत दी थी कि अमित कुमार उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर 27 अगस्त को भगा ले गया था। इस मामले में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे अमित ने बैरक नंबर-3 के पीछे स्थित नीम के पेड़ नंबर 403 पर बेडशीट का फंदा बनाया और उससे लटक गया। जानकारी होने पर जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

फ्री स्मार्टफोन, डेटा रिचार्ज और स्वास्थ्य बीमा की गुहार: सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम को सौंपा मांग-पत्र

पुलिस की कार्रवाई

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।

Location :  Sultanpur

Published :  29 September 2026, 5:54 AM IST

Advertisement