हिंदी
अपराजिता के पौधे के बारे में ये बातें जानकर रह जाओगे हैरान(AI Generated ig)
New Delhi: घर की बालकनी या बगीचे में लगा अपराजिता का पौधा अपनी खूबसूरती और शुभता के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार इसकी बेल हरी-भरी होने के बावजूद फूल देना बंद कर देती है। अगर आपके पौधे में भी कलियां नहीं बन रही हैं, तो अपनाए 3 बेहद आसान उपाय अपनाएं। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ अपनी खूबसूरत नीली-सफेद पंखुड़ियों की वजह से अपराजिता का पौधा हर गार्डनर की पहली पसंद होता है। हालांकि, अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके अपराजिता की बेल तेजी से बढ़ तो रही है, लेकिन उसमें फूल बहुत कम आते हैं।
अपराजिता एक धूप पसंद करने वाला पौधा है। कई बार लोग इसे बालकनी के किसी ऐसे कोने या छांव वाली जगह पर रख देते हैं, जहां पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंचती। कम धूप मिलने के कारण पौधे की पत्तियां तो बढ़ती रहती हैं, लेकिन कलियां नहीं बन पातीं। इसलिए गमले को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां उसे रोजाना कम से कम 4 से 5 घंटे की अच्छी और सीधी धूप मिल सके।
सुबह 4 से 5 घंटे की धूप जरुरी है(x)
फूलों वाले पौधों में नमी का सही संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। माली की सलाह के अनुसार, अपराजिता के पौधे को हमेशा सुबह के समय भरपूर मात्रा में पानी देना चाहिए। इससे दिन भर की तेज धूप में भी पौधे की मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधा मुरझाता नहीं है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि गमले में ड्रेनेज होल सही हो, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाए और जड़ें न सड़ें।
यह सबसे महत्वपूर्ण ट्रिक है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जब पौधे पर लगे फूल मुरझाने या सूखने लगते हैं, तो कुछ ही दिनों में उनमें फलियां बनने लगती हैं। एक बार पौधे पर बीज बनने शुरू हो जाएं, तो पौधा अपनी सारी ऊर्जा नए फूल खिलाने के बजाय उन बीजों को पकाने में लगा देता है। इसलिए जैसे ही फूल मुरझाएं, उन्हें फली या बीज बनने से पहले ही पिंच करके हटा दें।
गमले की मिट्टी अगर लंबे समय तक सख्त बनी रहे, तो पौधे की जड़ों तक हवा और ऑक्सीजन सही तरीके से नहीं पहुंच पाती। हर 10 से 15 दिन में एक बार खुरपी या किसी नुकीली चीज की मदद से गमले की ऊपरी मिट्टी की हल्की गुड़ाई जरूर करें। इससे मिट्टी भुरभुरी बनी रहती है और पानी तथा खाद जड़ों तक आसानी से गहराई तक पहुंचते हैं।
समय-समय पर मिट्टी की गुड़ाई करें( AI Generated ig)
लगातार फूल देने के लिए पौधे को अतिरिक्त पोषण की जरूरत पड़ती है। आप महीने में एक बार गमले की मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट, गोबर की सड़ी हुई खाद या घर पर बनी केले के छिलके की लिक्विड खाद डाल सकते हैं। प्राकृतिक खाद में मौजूद पोटैशियम और फास्फोरस पौधे को मजबूती देते हैं, जिससे अपराजिता की बेल साल के ज्यादातर महीनों में हरे-भरे पत्तों और खूबसूरत फूलों से लदी रहती है।
Location : New Delhi
Published : 14 November 2026, 10:56 AM IST