हिंदी
दिवाली के बाद बढ़ सकती हैं ये समस्याएं (Img- AI)
New Delhi: दिवाली की खुशियों में हम इतने मगन हो जाते हैं कि सेहत के बारे में भूल ही जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं, दिवाली के बाद ही बीमारी का आना-जाना शुरू होता है। क्योंकि दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) खराब हो जाती है। पटाखों से निकलने वाला धुआं और बारीक कण (पार्टिकुलेट मैटर) शरीर में जाकर हमला बोलते हैं।
जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती है और यह बीमारी बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों पर ज्यादा असर करती है। इन लोगों को यह बीमरी सबसे पहले होती है। यहां तक कि स्वस्थ लोगों को भी इस प्रदूषण के कारण परेशानी हो सकती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि दिवाली के बाद अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें।
आपको बता दें कि दिवाली के बाद हवा में मौजूद धूल और पटाखों के धुएं के कारण सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। PM2.5 और PM10 जैसे बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं, जिससे खांसी, सीने में जकड़न, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
Diwali Laxmi Pujan Muhurat: दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें सही समय और पूजन के नियम
वहीं अस्थमा या COPD जैसी बीमारियों वाले लोगों के लिए स्थिति और भी बिगड़ सकती है, क्योंकि उन्हें पहले से ही सांस संबंधी समस्या होती है। इसलिए ऐसे लोग पहले से ही अपनी दवाएं और इनहेलर अपने पास रखें। जब प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, तो बाहर जाने से बचें।
पटाखों से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण से न केवल सांस की तकलीफ होती है, बल्कि आंखों और त्वचा को भी प्रभावित करती है। दिवाली के बाद कुछ लोगों को आंखों में जलन, लालिमा, खुजली या पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए अपनी आंखों को हाथों से न रगड़ें और घर लौटने पर साफ पानी से अपना चेहरा और हाथ अच्छी तरह धो लें। अगर आंखों में तेज दर्द हो या धुंधला दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
दीवाली का प्रदूषण (Img- Pinterest)
दीवाली के बाद होने वाले प्रदूषण से कुछ लोगों को सिरदर्द, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा हवा में मौजूद बारीक प्रदूषक कण दिल और ब्लड वेसल्स को प्रभावित कर सकते हैं। जिन लोगों को पहले से ही दिल की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
दिल्ली की जहरीली हवा घटा रही आपकी जिन्दगी, जान देकर चुकानी पड़ सकती है प्रदूषण की कीमत
प्रदूषण में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए खूब पानी पिएं और घर के अंदर होने पर भी धुएं के संपर्क में आने से बचें। अगर आपको सीने में दर्द, सांस लेने में बहुत ज़्यादा कठिनाई या अचानक चक्कर आने जैसी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Location : New Delhi
Published : 8 November 2026, 12:09 PM IST