हिंदी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ऐसी बात बोली, जिससे भाजपा वालों को मिर्ची लग गई। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा है कि जब भाजपा सरकार पिछले 9 वर्षों में जनता के लिए कोई बड़ा काम नहीं कर सकी तो अब आखिरी 9 महीनों में नए मंत्री क्या बदलाव कर लेंगे।
कसा बड़ा तंज, पर्ची की बात खोली
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, "मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों की कोई वास्तविक भूमिका नहीं होती। उधर से पर्ची आएगी और यहां सिर्फ पढ़ी जाएगी।"
97 प्रतिशत लड़कियों की अपनों ने ही लूटी इज्जत, यूपी की करोड़ों बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं
भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए
सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम जनता लगातार परेशान हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
स्मार्ट मीटर और वृक्षारोपण पर भाजपा को घेरा
अखिलेश यादव ने स्मार्ट मीटर योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली उपभोक्ताओं की जेब से पैसा निकालकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है।
देवर राजा ने प्यारी भाभी को फावड़े से काटकर मार डाला, सहारनपुर का यह मामला आपको अंदर तक हिला देगा
फिल्म स्क्रीनिंग पर भी किया कटाक्ष
सपा प्रमुख ने फिल्म स्क्रीनिंग को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जनता पूछ रही है कि फिल्म आगे बैठकर देखी जाएगी या पीछे बैठकर। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि “फिल्म ध्यान से देखिएगा, हो सकता है कर्मफल-कंसफल का सिद्धांत समझ में आ जाए और कुछ अच्छा बदलाव देखने को मिले।”
Location : Lucknow
Published : 11 May 2026, 8:06 AM IST