देवर राजा ने प्यारी भाभी को फावड़े से काटकर मार डाला, सहारनपुर का यह मामला आपको अंदर तक हिला देगा

सहारनपुर के नानौता कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में देवर ने अपनी 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने गर्दन और पेट पर कई वार किए। वारदात के बाद वह करीब दो घंटे तक शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 May 2026, 1:17 AM IST
google-preferred

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।आरोपी वारदात के बाद करीब दो घंटे तक खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास बैठा रहा और किसी को भी अंदर आने नहीं दिया। यह सनसनीखेज घटना कस्बे के चाहमंजिल मोहल्ले की बताई जा रही है। मृतका की पहचान सना नाज़ के रूप में हुई है, जिसने करीब पांच महीने पहले सलमान नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि सना नाज़ गर्भवती थी और परिवार में नए मेहमान के आने की खुशियां थी, लेकिन एक झगड़े ने सबकुछ खत्म कर दिया।

शराब के नशे में हुआ विवाद, फिर बना खूनी खेल

जानकारी के मुताबिक, सलमान का छोटा भाई आमिर शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपनी भाभी सना नाज़ से कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आमिर आपा खो बैठा। गुस्से में आरोपी ने घर में रखा फावड़ा उठा लिया और सना नाज़ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने गर्दन और पेट पर कई वार किए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। हमले में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

शव के पास बैठा रहा आरोपी, लोगों में फैला भय

वारदात के बाद जब परिवार के लोग और मोहल्लेवासी महिला को बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि वह करीब दो घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा और हाथ में खून से सना फावड़ा लिए किसी को भी अंदर नहीं आने दे रहा था। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी आमिर को हिरासत में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मृतका ने प्रेम विवाह किया था और वह गर्भवती भी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और विवाद के बाद उसने फावड़े से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Saharanpur

Published :  11 May 2026, 1:17 AM IST

Advertisement