इटावा में गरजे अखिलेश यादव- ‘सवालों से घबराती है भाजपा’, जेपी को लेकर सरकार पर साधा निशाना
रक्षाबंधन के मौके पर सैफई पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महंगाई, किसानों, शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और उद्योगपतियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सवालों से घबराती है और आरोप लगाया कि जेपी के नाम और विचारों को भी बेच दिया गया। पड़ोसी देश में हुई आपदा पर भी उन्होंने वैज्ञानिक जांच की बात कही।