हिंदी
आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की एक अनोखी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नई बाजार स्थित एक दुकान से 500-500 रुपये के नोटों की माला चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है।
जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल 2026 को जैन बाग वीर नगर निवासी अभिषेक जैन ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान से नोटों की माला चोरी हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई तेज कर दी।
महराजगंज में रिश्तों का कत्ल… पहले बांधी राखी, फिर ऐसा कुकृत्य किया कि दिल दहल जाए
7 मई को पुलिस ने जुबली पार्क के पास से तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी कैफ, राहिल और आमिर हैं। तीनों ने मिलकर नई बाजार स्थित दुकान से नोटों की माला चोरी की थी।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी करने के बाद उन्होंने नोटों की माला से मिले रुपये आपस में बांट लिए थे। इसके बाद ज्यादातर रकम खर्च कर दी गई। हालांकि पुलिस ने उनके पास से 12 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं वे पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल तो नहीं रहे हैं।
Bareilly News: इज्जतनगर की इज्जत को नीलाम करने वाला दरोगा गिरफ्तार…
गिरफ्तार आरोपियों में कैफ दया गार्डन कॉलोनी हलालपुर का रहने वाला है, जबकि राहिल और आमिर मछियारान सराय हिसामुद्दीन इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल शान मोहम्मद, प्रदीप कुमार और सचिन कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
Location : saharanpur
Published : 8 May 2026, 7:35 PM IST