महिला अस्पताल में ऐसा क्या हुआ कि गर्भवती मरीज को लेकर लौट गया परिवार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

रायबरेली के जिला महिला अस्पताल से सामने आई एक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्भवती महिला के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच हुए विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर अस्पताल के गेट पर ऐसा क्या हुआ?

Raebareli: जिला महिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मामला एक गर्भवती महिला के तीमारदारों के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

गर्भवती बहू के उपचार के लिए पहुंचे थे परिजन

जानकारी के अनुसार मनीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती बहू को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अगले दिन सुबह जब परिवार की कुछ महिलाएं मरीज से मिलने पहुंचीं तो अस्पताल के गेट पर तैनात गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

नेपाल दौरे के बाद सोनौली सीमा से भारत लौटे लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान, दोनों देशों के सैन्य रिश्तों को मिली नई मजबूती

परिजनों के मुताबिक उन्होंने गार्ड से चैनल गेट खोलने का अनुरोध किया, लेकिन गार्ड ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड और तीमारदारों के बीच बहस दिखाई दे रही है।

अस्पताल प्रशासन से नहीं हो सकी बात

परिवार का यह भी आरोप है कि विवाद के बाद गर्भवती महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि उसकी स्थिति गंभीर थी। इसके चलते परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर हो गए। मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. निर्मला साहू से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इसलिए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

रायबरेली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP रवि कुमार का बड़ा चाबुक, एक झटके में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी बदले

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Location :  Raebareli

Published :  7 June 2026, 12:34 PM IST

Related News

Advertisement