महराजगंज से बड़ी ख़बर! मरीजों को निजी हॉस्पिटल भेजने का खेल बेनकाब, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप
सरकारी अस्पतालों में दलालों का बोलबाला कोई नई बात नहीं रही, लेकिन इस बार जिला महिला अस्पताल से जुड़े गंभीर प्रकरण ने पूरे स्वास्थ्य महकमे को झकझोर कर रख दिया है। वर्षों से चले आ रहे इस ‘दलाली सिस्टम’ पर अब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की पहल की है।