Prateek Yadav: प्रतीक यादव की मौत को लेकर पुलिस एक्शन में, CBI जांच की मांग, जानिये क्या है मौत मिस्ट्री

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने मामले की CBI जांच की मांग उठाई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 May 2026, 12:58 PM IST
google-preferred

Lucknow/Prateek Yadav: प्रतीक यादव की बुधवार सुबह लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वह करीब 38 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 4 बजे वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद परिवार के लोगों ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.सी. गुप्ता के मुताबिक सुबह करीब 5:55 बजे प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के दौरान उनकी पल्स और ब्लड प्रेशर नहीं मिला। इसके बाद ICU में ECG टेस्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया, जहां चार डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

मौत को लेकर बढ़ा सस्पेंस - पुलिस ने कमरे को किया सील

प्रतीक यादव की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार उनके शरीर और नाखून हल्के नीले पाए गए, जिसके बाद सस्पेक्ट प्वाइजनिंग की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया दुख

पुलिस ने जांच तेज करते हुए प्रतीक यादव के बेडरूम को सील कर दिया है। साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में लिए गए हैं। डीसीपी विक्रांत वीर ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले में अपडेट दिया जाएगा।

इस बीच समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मामले की CBI जांच की मांग उठाई है। सैफई में भी मातम का माहौल है और परिवार के ज्यादातर सदस्य लखनऊ पहुंच चुके हैं।

पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव?

सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव लंबे समय से पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंस जाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन और रक्त संचार प्रभावित होता है। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को भी उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि कुछ सुधार होने के बाद वह डॉक्टरों को बिना बताए अस्पताल से घर लौट आए थे। सूत्रों का यह भी कहना है कि उन्हें लंग्स और लीवर से जुड़ी समस्याएं भी थीं और कई बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे

प्रतीक यादव फिटनेस के शौकीन माने जाते थे और लखनऊ में "फिटनेस प्लैनेट" नाम से जिम भी चलाते थे। वह अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Location :  Lucknow

Published :  13 May 2026, 12:54 PM IST

Related News

Advertisement