सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के निधन से राजनीतिक और पारिवारिक माहौल शोक में डूब गया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया और श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ के KGMU पहुंचे हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हो रही है।

Updated : 13 May 2026, 11:23 AM IST
google-preferred

Lucknow: सपा संस्थापक  मुलायम सिंह के सबसे छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से समाजवादी परिवार में शोक की लहर है, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव KGMU के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से बातचीत किये। उन्होंने कहा- प्रतीक यादव एक अच्छा नौजवान था और मेहनत से कुछ करना चाहता था।

बताया जा रहा है कि उनके निधन की खबर से समर्थकों और परिजनों में गहरा दुख है। परिवार इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। परिवार के करीबी लोग लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और माहौल बेहद भावुक बना हुआ है।

KGMU पहुंचे सपा प्रमुख

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की पहुंचे हैं, जहां प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम किया जाना है। बताया जा रहा है कि वह स्थिति की जानकारी लेने और परिवार के साथ मौजूद रहने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

 

Location :  Lucknow

Published :  13 May 2026, 9:52 AM IST

Advertisement