Mirzapur Bus Accident: हादसे में राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। चार वाहनों की टक्कर के बाद बोलेरो में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 April 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ड्रमंडगंज घाटी में रात करीब 8:30 बजे हुआ, जहां चार वाहनों की जोरदार टक्कर ने पूरे इलाके को दहला दिया।

बोलेरो में लगी आग, 9 जिंदा जले

हादसे के बाद सबसे भयावह दृश्य तब सामने आया जब टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई। इस आग में चालक समेत 9 लोग जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

अन्य दो की दबने से मौत

दुर्घटना में एक अन्य कार चालक और एक ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई। दोनों वाहन टक्कर के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और उनमें फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके।

ट्रक का ब्रेक फेल बना कारण

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। ट्रक मध्य प्रदेश से चना लादकर मिर्जापुर आ रहा था। ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रही अल्टो कार, बोलेरो और एक अन्य ट्रक से जा टकराया।

मिर्जापुर: भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, बोलेरो-ट्रक टक्कर के बाद आग में 8 लोग जिंदा जले

मौके पर मचा हड़कंप

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग और मलबे के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

राहत और बचाव अभियान

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद वाहन से 9 शव निकाले गए। वहीं, क्षतिग्रस्त कार और ट्रक में फंसे दो अन्य शवों को भी बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई, जबकि पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वकील को गोली मारने वाले का एनकाउंटर, पढ़ें मिर्जापुर में फिल्मी स्टाइल एक्शन की कहानी

मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  23 April 2026, 11:34 AM IST

Advertisement