मैनपुरी में दरोगा का कथित ऑडियो वायरल: दुष्कर्म केस खत्म कराने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप, जांच शुरू

मैनपुरी में पुलिस विभाग से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। ऑडियो में लहरा चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज मनोज कुमार की आरोपी पक्ष से बातचीत होने का दावा किया जा रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 June 2026, 4:57 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल ऑडियो को बिछवां थाना क्षेत्र की लहरा चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज मनोज कुमार से जुड़ा बताया जा रहा है।

मामले को बंद करने के लिए 2 पेटी की मांग

ऑडियो में कथित रूप से एक दुष्कर्म मुकदमे को खत्म कराने के बदले “2 पेटी” की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की भाषा में “2 पेटी” का मतलब करीब 2 लाख रुपये बताया जा रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की बात कही है।

196 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव, आखिर दिल्ली से हुई गिरफ्तारी

नाबालिग किशोरी से जुड़ा मुकदमा

जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो को एक नाबालिग किशोरी से जुड़े दुष्कर्म के मुकदमे के संदर्भ में बताया जा रहा है। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुकदमे को खत्म कराने के लिए पैसों की मांग की गई। ऑडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया।

चौकी इंचार्ज पर हुई कार्रवाई

वायरल ऑडियो के बाद पुलिस अधिकारियों ने लहरा चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज मनोज कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ऑडियो कब का है और इसमें बातचीत करने वाले लोग कौन हैं।

“बुजुर्ग अपने साथ ले गया, फिर मैं बेहोश हो गई…” पीलीभीत में मासूम बच्ची की आपबीती सुन पुलिस के भी उड़े होश

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी वायरल सामग्री के आधार पर सीधे निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। इसलिए ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  17 June 2026, 4:57 PM IST

Related News

Advertisement