एक फैसले ने उजाड़ दीं दो हंसती-खेलती जिंदगियां, आखिर क्यों चीखों से गूंज उठा महोबा ये इलाका

यूपी के इस इलाके में सुबह-सुबह एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। आधी रात को दो जिंदगियां चुपचाप एक सफर पर निकलीं, लेकिन सुबह होते ही जो मंजर दिखा, उसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। अपनों की एक ना ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि हर कोई हैरान है।

Updated : 2 July 2026, 1:19 PM IST
google-preferred

Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चरखारी थाना क्षेत्र के राईनपुर गांव में शादी न हो पाने से परेशान एक प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ की डाल से लटके हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों की असहमति बनी काल

मिली जानकारी के अनुसार, राईनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय उपेंद्र विश्वकर्मा का गांव की ही एक गैर-बिरादरी की युवती के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। जब इस प्रेम-प्रसंग की भनक दोनों के परिवारों को लगी, तो उपेंद्र के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए और उन्होंने अपनी सहमति दे दी।

Mahoba News: रोडवेज परिसर में संविदा परिचालकों का हंगामा, महिला कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान

लड़की के घरवालों ने शादी से किया इनकार

उपेंद्र के परिवार की रजामंदी के बावजूद, लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की इस असहमति और शादी न हो पाने की वजह से प्रेमी युगल काफी समय से मानसिक तनाव और परेशानी से गुजर रहा था। जब उन्हें अपनी मोहब्बत मुकम्मल होती नहीं दिखी, तो उन्होंने एक बेहद खौफनाक कदम उठाने का फैसला कर लिया।

साथ जीने-मरने की ठान कर घर से निकले

शादी की राह में आई इस बड़ी अड़चन से निराश होकर प्रेमी जोड़े ने तय किया कि अगर वे साथ जी नहीं सकते, तो साथ मरेंगे। बुधवार की रात किसी समय दोनों अपने-अपने घरों से चुपचाप निकल गए। पूरी रात बीत जाने के बाद, बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे और बाहर निकले, तो गांव के बाहर एक आम के पेड़ की डाल से दोनों के शव रस्सी के फंदे के सहारे लटके हुए मिले।

Mahoba News: महोबा में पेयजल संकट:सूखी पाइपलाइन और टूटे हैंडपंप;जानें पूरा मामला

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

पेड़ से शव लटके होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर चरखारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Location :  Mahoba

Published :  2 July 2026, 1:19 PM IST

Advertisement