हिंदी
विवेक यादव और अखिलेश यादव
Noida : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों संगठनात्मक बदलाव और युवा नेतृत्व को आगे लाने की कवायद तेज हो गई है। खासकर गौतम बुद्ध नगर और नोएडा जैसे बड़े राजनीतिक और शहरी क्षेत्रों में पार्टियां अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में नई नियुक्ति को लेकर सियासी माहौल और ज्यादा सक्रिय हो गया है।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में विवेक यादव को नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में प्रदेश सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।
यह फैसला संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने की रणनीति के तहत लिया गया है। नोएडा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में युवा नेतृत्व को आगे लाकर संगठन को मजबूत करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
यह नियुक्ति मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा की गई है। अनीस राजा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ने के मकसद से यह अहम फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इस कदम से गौतम बुद्ध नगर में संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।
विवेक यादव को दी गई यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन विस्तार की बड़ी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। नोएडा महानगर में युवाओं को जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह फिर एक्शन मोड़ में, कई ADCP और ACP अफसरों का किया तबादला
विवेक यादव ने बताया कि वे लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और युवाओं को राजनीति से जोड़ना उनका मुख्य मकसद रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा महानगर में युवाओं को सक्रिय करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।
Location : Noida
Published : 2 July 2026, 2:17 PM IST