जयसिंह प्रताप यादव का बड़ा हमला: बंद प्राइमरी स्कूलों को लेकर अमेठी में गरजी सपा, 2027 में सत्ता में आते ही चालू होंगे सभी स्कूल!

अमेठी में शिक्षक दिवस पर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में बंद 26 हजार प्राथमिक स्कूलों को लेकर गोष्ठी कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया और स्कूलों को पुनः चालू करने की मांग उठाई गई।

Updated : 5 September 2026, 10:19 AM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी विधानसभा के भेंटुआ ब्लॉक अंतर्गत पूरे झुल मुल का पुरवा, सरैया मोहन स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों के विरोध में यह कदम उठाया गया। इस गोष्ठी के माध्यम से सपा नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इन विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से दोबारा चालू करने की पुरजोर मांग उठाई।

शिक्षा के अधिकार पर हमला: जयसिंह प्रताप यादव

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद किया जाना सीधे तौर पर गरीबों, वंचितों और पीडीए समाज के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन विद्यालयों को बंद करके कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र रच रही है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान की हत्या है। श्री यादव ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी इन वर्गों के बच्चों की शिक्षा, हक और अधिकार के लिए सड़क से लेकर सदन तक कड़ा संघर्ष करेगी और बीजेपी को उसके इस मकसद में कभी कामयाब नहीं होने देगी।

Happy Birthday Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन और डिंपल से पहली मुलाकात, जानिये दोस्ती से कैसे आगे बढ़ा जीवन सफर

2027 में सरकार बनने पर संचालन का संकल्प

सपा नेता ने आगे कहा कि आज गांवों से लेकर चौपाल तक हर वर्ग के छात्र, नौजवान और आम नागरिक ने यह संकल्प ले लिया है कि वे तानाशाही नीतियों वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जनता उत्तर प्रदेश में विकासवादी समाजवादी पार्टी की सरकार चाहती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले इन बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और संवारने का काम किया जा सके।

Akhilesh Yadav in Kannauj: ‘जब तक भाजपा रहेगी, तब तक संकट रहेगा’; अपनी संसदीय क्षेत्र कन्नौज में गरजे अखिलेश यादव

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित इस विरोध गोष्ठी और सभा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिद्वार, दानबहादुर गौतम, रज्जन, विनोद, शेर बहादुर सिंह, दिवाकर, राममिलन, नगीना, हौंसिला यादव और चमेली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Location :  Amethi

Published :  5 September 2026, 10:19 AM IST

Related News

Advertisement