पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर भागा पति, कुछ देर बाद इस हाल में मिली उसकी लाश

रोज-रोज के झगड़े का अंत इतना भयानक होगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। एक खौफनाक कदम ने जहां एक जिंदगी को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया, वहीं दूसरी जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया। आखिर बंद कमरे में उस वक्त ऐसा क्या हुआ था कि चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों के भी होश उड़ गए?

Updated : 2 July 2026, 2:14 PM IST
google-preferred

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब की लत और घरेलू कलह ने हंसते-खेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया। शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस खूनी खेल को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद भी पेड़ से फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में सन्नाटा पसरा है।

सुबह-सुबह चीखों से दहला गांव, कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा

यह खौफनाक वारदात सौरिख थाने की खडिनी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रूर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले गोविंद दुबे (50 वर्ष) को शराब पीने की बुरी लत थी। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उसका अपनी पत्नी आरती (47 वर्ष) से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गोविंद आपे से बाहर हो गया और घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठा लाया। इससे पहले कि पत्नी कुछ समझ पाती, गोविंद ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी के वार से आरती लहूलुहान होकर चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ी।

तड़पती महिला को छोड़ भागा पति, नाली में मिला शव

घर के भीतर से आ रही चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आरती खून से लथपथ तड़प रही थी। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तत्काल आरती को सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

Kannauj Encounter: कर्ज में डूबे पूर्व ड्राइवर ने की मालकिन की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

उधर, पत्नी को मरा समझकर आरोपी पति गोविंद दुबे वारदात के बाद घर से भाग निकला। इस खूनी संघर्ष के कुछ ही देर बाद घर से करीब 300 मीटर दूर एक नाली में गोविंद का शव पड़े होने की खबर से गांव में दोबारा सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

फांसी लगाने के बाद टूटी डोरी, भारी पुलिस बल तैनात

Double Suicide और हत्या के प्रयास की इस बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही खडिनी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार और सौरिख थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब शव की जांच की तो गोविंद दुबे की गर्दन में प्लास्टिक की डोरी बंधी हुई थी, जबकि उसी डोरी का एक हिस्सा पास के पेड़ की डाल पर भी बंधा मिला। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी पर हमला करने के बाद गोविंद ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली थी, लेकिन डोरी कमजोर होने के कारण शव का वजन नहीं झेल सकी और टूट गई, जिससे उसकी डेडबॉडी सीधे नाली में जा गिरी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, दो बच्चों के सिर से उठा साया

वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) छिबरामऊ सुरेश कुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गहनता से छानबीन और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं।

Kannauj News: जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे, फिर क्या हुआ? महिला की मौत के बाद अस्पताल में मचा कोहराम

मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक गोविंद शराब का भयंकर आदी था और आए दिन घर में इस बात को लेकर झगड़ा करता रहता था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह विवाद एक दिन इस खूनी अंजाम तक पहुंच जाएगा। इस भयानक वारदात ने गोविंद के दो बच्चों- 19 वर्षीय बड़े बेटे मोहित और महज 9 वर्ष की मासूम बेटी राधा के सिर से पिता का साया छीन लिया है, जबकि मां अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Location :  Kannauj

Published :  2 July 2026, 2:14 PM IST

Advertisement