हिंदी
फायरफाइटर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज (Img: X)
New Delhi: शादी के लिए प्रपोज करने के हजारों तरीके आपने देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पोस्ट हर किसी का ध्यान खींच रहा है। जिसमें एक फायरफाइटर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसे अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया कि वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
यह अनोखा प्रपोजल अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट के फैमिली डे कार्यक्रम के दौरान हुआ। कार्यक्रम में फायरफाइटर अपनी ट्रेनिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन अपने परिवार को दिखाते हैं। इसी दौरान प्रोबेशनरी फायरफाइटर जेसन हार्नेस की गर्लफ्रेंड दासिया मूरे एक इमारत की खिड़की पर मॉक रेस्क्यू का हिस्सा बनी हुई थीं। उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक अभ्यास है, लेकिन अगले ही पल पूरा नजारा बदल गया।
Proby Proposal™️
Probationary Firefighter Jayson Ralph got down on one knee on Saturday at Family Day. All-hands were clearly operating to help ask the question.
His now fiancée, Dasia Moore, said YES! Congrats, Proby! pic.twitter.com/WucxfT9Eub
— FDNY (@FDNY) June 29, 2026
रेस्क्यू पूरा होने के बाद जेसन हार्नेस अचानक घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने जेब से अंगूठी निकाली और सबके सामने दासिया से पूछा, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" यह देखकर दासिया कुछ पल के लिए हैरान रह गईं। इसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने बिना देर किए 'हां' कह दिया। वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और खुशी के नारों से इस पल को और खास बना दिया।
पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर भागा पति, कुछ देर बाद इस हाल में मिली उसकी लाश
इस खास सरप्राइज में जेसन के साथी फायरफाइटर्स ने भी पूरा साथ दिया। सभी ने अपने हाथों में "Marry Me" लिखी तख्तियां पकड़ रखी थीं। जैसे ही दासिया ने शादी के लिए हामी भरी, पूरे परिसर में जश्न का माहौल बन गया। इस खूबसूरत पल की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे अब तक के सबसे अलग और यादगार प्रपोजल में से एक बता रहे हैं।
न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट ने भी इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। पोस्ट सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने लिखा कि ऐसा प्रपोजल जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलता है। कई लोगों ने इसे "फिल्मी सीन से भी ज्यादा खूबसूरत" बताया, तो कुछ ने कहा कि यह वीडियो प्यार और भरोसे की सबसे प्यारी मिसाल बन गया है।
Location : New Delhi
Published : 2 July 2026, 2:30 PM IST