महराजगंज में देर रात होटल-ढाबों पर पुलिस का धावा, 97 ठिकानों पर मचा हड़कंप

महराजगंज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने होटल, सराय और ढाबों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने छापेमारी कर ठहरने वालों के रिकॉर्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज और विदेशी नागरिकों से जुड़े Form-C की जांच की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 October 2026, 6:49 AM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महराजगंज पुलिस ने गुरुवार को होटल, सराय और ढाबों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, सराय और ढाबों को खंगाला।  क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर कार्रवाई की निगरानी की और पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान जनपद में कुल 37 होटल, 6 सराय/धर्मशाला और 54 ढाबा/रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने होटल और सराय में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही रजिस्टर, पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेखों को खंगाला।

रजिस्टर में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाती पुलिस

सराय संचालकों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस ने होटल और सराय संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को ठहराने से पहले उसकी पहचान का समुचित सत्यापन किया जाए। बिना पहचान अथवा संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।

Gorakhpur: चोरी के केस ने खोली महिला की कुंडली, गुलरिहा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

विदेशी मेहमानों के Form-C तक  खंगाले

छापेमारी के दौरान उन प्रतिष्ठानों पर भी विशेष नजर रखी गई, जहां विदेशी नागरिकों के ठहरने की व्यवस्था है। पुलिस ने विदेशी आगंतुकों से संबंधित Form-C के रख-रखाव और आवश्यक विवरण दर्ज किए जाने की स्थिति को भी जांचा। संचालकों को निर्देशित किया गया कि विदेशी नागरिकों के ठहरने की स्थिति में निर्धारित नियमों के तहत आवश्यक विवरण समय से दर्ज और प्रेषित किया जाए।

पटना से लखनऊ आ रहे विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान

होटल, सराय और ढाबा संचालकों को दी हिदायत

पुलिस ने होटल, सराय और ढाबा संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

Location :  Maharajganj

Published :  8 October 2026, 6:40 AM IST

Advertisement