पटना से लखनऊ आ रहे विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान

लखनऊ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान के दौरान बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को काफी नुकसान पहुंचा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 October 2026, 12:17 AM IST
google-preferred

Lucknow: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विमान का अगला हिस्सा (नोज) क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में कुल 104 यात्री सवार थे। घटना के दौरान विमान के अंदर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की नियमित घरेलू उड़ान संख्या 6E-925 ने पटना एयरपोर्ट से बुधवार दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी। विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान

खराब मौसम के बीच लखनऊ के एयरस्पेस के आसपास जब विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी आकाशीय बिजली विमान से टकरा गई। इसकी चपेट में आने से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड कराया। विमान शाम करीब 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

शेड्यूल के अनुसार, इसी विमान को लखनऊ से 6E-6968 के रूप में शाम 5:05 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद विमान में तकनीकी दिक्कत सामने आई।

लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद विमान को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन पायलट ने स्थिति को संभालते हुए उसे सुरक्षित लखनऊ उतार लिया। इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से उनकी आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। फिलहाल जिस विमान पर बिजली गिरी थी, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए इंडिगो की ओर से दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। इसके बाद अहमदाबाद जाने वाले सभी यात्रियों को शाम करीब 6:22 बजे दूसरे विमान से रवाना किया गया।

सीएम Hemant Soren की मां ने दुनिया को कहा अलविदा, Jharkhand में शोक की लहर

तकनीकी जांच के लिए विमान रोका गया

आकाशीय बिजली की चपेट में आए विमान की तकनीकी जांच के लिए एयरलाइन के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। विमान में आई तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए इंजीनियरों की ओर से उसकी जांच की जा रही है।

कांग्रेस का कल देशभर में व्यापक प्रदर्शन का ऐलान, विपक्षी नेताओं की हिरासत से गरमाई सियासत

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

बिजली गिरने से विमान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचने के बावजूद अंदर मौजूद यात्रियों और क्रू सदस्यों को किसी तरह की चोट नहीं आई। 104 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।

Location :  Lucknow

Published :  8 October 2026, 12:04 AM IST

Advertisement