हिंदी
चेहरी में कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी (Img: Dynamite News)
Maharajganj: जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ प्रशासन और पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना कोतवाली क्षेत्र के चेहरी टोला में टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 2 कुंतल लहन मौके पर ही नष्ट किया गया।
छापेमारी के दौरान टीम को कच्ची शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। अधिकारियों के निर्देश पर शराब बनाने की सामग्री और लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
ये भी पढ़ें- UP के इन 8 जिलों में आज से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए क्या है नया नियम
यह कार्रवाई सीओ सदर अंकुर गौतम और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में की गई। टीम ने चेहरी टोला और आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण व बिक्री को लेकर जांच-पड़ताल भी की।
ये भी पढ़ें- Kolhui News: नहर में डूबे किशोर का 26 घंटे बाद मिला शव, NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
अधिकारियों ने साफ किया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का मकसद ग्रामीण इलाकों में कच्ची शराब के अवैध निर्माण पर रोक लगाना है।
Location : Maharajganj
Published : 1 October 2026, 8:39 AM IST