हिंदी
यूपी के बदायूं में शनिवार को भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
Badaun: जनपद में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं रहे हैं। शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान रजत गुप्ता (30) पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी दातागंज निवासी के रूप में हुई है। हादसा बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के मूसाझाग ज्यारत के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार टेंपू सवारी भरकर दातागंज से बदायूं की तरफ जा रहा था। तभी हादसा हुआ। टेंपू में लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे जिनमें मामूली चोटें आयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार अन्य लोग कूद गए, लेकिन रजत ऑटो में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस कर्मियों घायल व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने व्यक्ति को मृतक घोषित करते हुये शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक अपने घर से दिल्ली के लिए जाने के लिए कहकर घर से निकला था। मौत की खबर सुनते की मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
घायल संजय गुप्ता ने बताया कि वे दिल्ली से आ रहे थे और बदायूं में रजत से मिले थे। इसके बाद दोनों एक ही ऑटो में सवार होकर दातागंज जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ट्रक चालक फरार है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है...