मुकदमा वापस नहीं लिया तो होगा बुरा अंजाम… दबंगों की धमकियों से परेशान शिक्षक पहुंचा डीएम दरबार, लगाई न्याय की गुहार!

थाना कोतवाली क्षेत्र के हरचन्द्रपुर गांव में जमीन कब्जे और धमकी से परेशान एक बुजुर्ग शिक्षक ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 May 2026, 12:16 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना कोतवाली क्षेत्र के हरचन्द्रपुर गांव निवासी नेत्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने और लगातार धमकियां मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर कब्जा हटवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नेत्रपाल सिंह ने बताया कि वह गांव के एक विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनकी गाटा संख्या 144 और 192 की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हो गया।

गोरखपुर जेल में अब सुबह भी होगी बंदियों से मुलाकात, मुलाकातियों के लिए नई व्यवस्था लागू

पीड़ित का आरोप है कि कई बार थाना कोतवाली और तहसील प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका परिवार भय और तनाव में जीवन बिताने को मजबूर है।

मुकदमा वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

प्रार्थना पत्र में नेत्रपाल सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ पहले से अपराध संख्या 778/2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले में आईपीसी की धारा 448, 504, 506 और 420 के तहत कार्रवाई चल रही है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित का कहना है कि विपक्षी लोग लगातार उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि रास्ते में रोककर गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं।

मेरे बच्चे को क्या हो गया… बेटे के शव के पास बैठकर रोती रही मां, कमरे के अंदर देख कांप उठी गांव वालों की रूह

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

नेत्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया जाए। साथ ही धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके। ग्रामीण क्षेत्र में जमीन विवाद के मामलों में लगातार बढ़ती घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई न होने से विवाद और गंभीर रूप ले लेते हैं। फिलहाल पीड़ित की शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  13 May 2026, 12:14 PM IST

Advertisement