हिंदी
बस्ती में दिल दहला देने वाला मामला
Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित हरदी गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के भीतर से तेज चीख-पुकार सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया।
कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग सन्न रह गए। कमरे में 6 वर्षीय प्रभव सिंह का शव पड़ा हुआ था, जबकि उसकी मां कीर्ति सिंह गंभीर हालत में घायल अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे के शव के पास बैठकर चीख रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दुबौला चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत, कई घायल
पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस घर के अंदर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जाएगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह ही कीर्ति सिंह का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ कमरे के अंदर चली गई थी और दरवाजा बंद कर लिया था। कुछ देर बाद घर के भीतर से तेज आवाजें और चीख सुनाई दीं।
मुजफ्फरनगर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
इसी के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। शुरुआती चर्चा में घटना को पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद मातम का माहौल है। मासूम बच्चे की मौत से परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
Location : Basti
Published : 13 May 2026, 11:57 AM IST