सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत, कई घायल
सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के सिलथम गांव के पास बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम के कठार गांव के पास मंगलवार देर रात बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। (Img: Dynamite News)
2 / 5
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी तियरा पहुंचाया। (Img: Dynamite News)
3 / 5
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। (Img: Dynamite News)
4 / 5
जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के चंदरी बांध निवासी शिव कुमार के बेटे की बारात रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर चेनारी गांव जा रही थी। सिलथम गांव के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। (Img: Dynamite News)
5 / 5
हादसे में आशीष (12), गोलू (13), आकाश (15), बिहारी (28), रोहित (22) और रामसुभग (20) समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों के सेमरी बांध, थाना मड़िहान निवासी होने की जानकारी मिली है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। (Img: Dynamite News)