हिंदी
शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
गोरखपुर में पत्नी और बेटे बने कातिल ( फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Gorakhpur: गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से एक झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 24 से 25 मार्च की रात काशीराम कॉलोनी में रहने वाले रमेश बेलदार की घरेलू विवाद के दौरान निर्मम पिटाई कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी गीता और पुत्र पंकज ने मिलकर पीढ़ा (लकड़ी का बैठने वाला स्टूल) और डंडे से हमला किया, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी, जो उस रात हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से और आवेश में आकर मां-बेटे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
अब हर सोशल मीडिया अकाउंट होगा ‘वेरिफाइड’! सरकार के नए नियम से डेटिंग-गेमिंग ऐप्स पर लग सकता है ताला?
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीढ़ा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sonbhadra Road Accident: सोनभद्र की आधी रात बनी काल! पलभर में उजड़ गए तीन घर; आखिर ऐसा क्या हुआ?
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घरेलू विवाद किस तरह रिश्तों को खत्म कर देता है। फिलहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह अबतक घरेलू विवाद को ही बताया जा रहा है।