हिंदी
सोनभद्र के करमा क्षेत्र में देर रात रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है।
सोनभद्र में सड़क हादसा (Img: Google)
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार की देर रात करमा थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यह हादसा रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम करकी के पास करीब रात 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों की आपस में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को डरा कर रख दिया है और पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिलें सड़क पर आमने-सामने से टकरा गईं। पहली मोटरसाइकिल पर जौनपुर के रहने वाले जय सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ जा रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि जय सिंह और उनकी पत्नी सरिता की मौके पर ही मौत हो गई। रात का अंधेरा होने के कारण मदद पहुंचने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन जैसे ही आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे, मंजर देखकर सबकी रूह कांप गई।
11 हजार वोल्ट पर टिका ‘बांस का सहारा’! कोल्हुई में मौत के साए में जी रहे लोग, कब जागेगा बिजली विभाग?
दूसरी मोटरसाइकिल को चंदू कोल नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो करमा के तिलौली गांव का निवासी था। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान चंदू कोल ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह इस एक हादसे ने कुल तीन जिंदगियां लील लीं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह टक्कर इतनी भीषण कैसे हुई।
पहले दुख, फिर राहत… गोरखपुर में इस परिवार की कहानी जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक
इस दुर्घटना में चंदू कोल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक भी बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सकाही (करमा) निवासी कृष्णा कोल और अक्षय कोल के रूप में हुई है। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टर उनकी जान बचाने में जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनके घर वालों को इस घटना की जानकारी दी।