साथियों संग चलाता था अपराध का नेटवर्क, संगठित अपराधों का बड़ा चेहरा गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ बडा एक्शन लिया है। खोराबार थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अमन कुमार राव उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।  खोराबार थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अमन कुमार राव उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित अपराधों में सक्रिय था।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान थाना खोराबार पर पंजीकृत वांछित अमन कुमार राव पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ मिंटू निवासी भैंसहा बाढ़न, थाना खोराबार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ अनुचित आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से डकैती का प्रयास, नकबजनी और अन्य संगठित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इन्हीं गतिविधियों के आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

गोरखपुर में ग्राउंड रिपोर्ट सुधरने तक कोई राहत नहीं! 7 दरोगा समेत 42 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानें वजह

अपराधी का आपराधिक रिकार्ड

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ गोरखपुर जिले के खोराबार, गगहा, बेलीपार और चौरीचौरा थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, मारपीट, धमकी, संगठित अपराध, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा विभिन्न धाराओं के तहत कुल 17 मुकदमे शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

3 अगस्त तक इस रास्ते पर जाना पड़ सकता है भारी! गोरखपुर के इस अंडरपास पर ट्रैफिक डायवर्ट, निकलने से पहले जान लें नया रूट

कार्रवाई टीम में पुलिसकर्मी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मणि प्रसाद, उपनिरीक्षक अशफाक अहमद, उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, मुख्य आरक्षी बृजेश, आरक्षी मुकेश प्रसाद तथा आरक्षी दीपक यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  26 July 2026, 6:22 AM IST

Related News

Advertisement