Balrampur: यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, चेकिंग में मिली ये चीजें

​बलरामपुर में सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, फुलवरिया चौराहा और झारखंडी क्रासिंग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की है।

Balrampur: जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से शनिवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर ब्रेथ एनालाइज़र की मदद से चालकों की गहन जांच की गई, जिसमें नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए सात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

​वाहन का चालन

संयुक्त कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन, फुलवरिया चौराहा और झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर ड्राइविंग करने वालों की पहचान के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का सहारा लिया गया। चेकिंग के दौरान जैसे ही सात चालक शराब के प्रभाव में वाहन दौड़ाते मिले, टीम ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में उनका चालान कर दिया।

एक फर्जी इनवॉइस ने डुबो दिए 14 लाख! बलरामपुर के कारोबारी के साथ हुई बड़ी साइबर ठगी, अब शुरू हुई जांच

सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं

​इस प्रवर्तन अभियान की अगुवाई क्षेत्राधिकारी यातायात वीर सेन सिंह, यातायात प्रभारी अशोक पाण्डेय और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश ने विभागीय टीम के साथ की। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे आकस्मिक अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

बलरामपुर जिला न्यायालय में रेलवे का पक्ष रखेंगे अधिवक्ता मोहित कुमार, रेलवे प्रशासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अधिकारियों ने आम जनता से की अपील

इसके साथ ही अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे नशे में गाड़ी न चलाएं और खुद के साथ दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का सख्ती से

पालन करें।

Location :  Balrampur

Published :  26 July 2026, 2:23 AM IST

Advertisement