बलरामपुर जिला न्यायालय में रेलवे का पक्ष रखेंगे अधिवक्ता मोहित कुमार, रेलवे प्रशासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बलरामपुर के अधिवक्ता मोहित कुमार श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे से जुड़ी कानूनी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में रेलवे और भारत सरकार का पक्ष रखेंगे। गोरखपुर महाप्रबंधक कार्यालय से जारी आदेश के बाद स्थानीय अधिवक्ता जगत में खुशी का माहौल है।

Balrampur: जिला और अधीनस्थ न्यायालय में पूर्वोत्तर रेलवे के कानूनी मामलों की पैरवी के लिए स्थानीय अधिवक्ता मोहित कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। गोरखपुर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय से जारी एक आधिकारिक सरकारी आदेश के मुताबिक, रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उनके नाम को हरी झंडी दी है।
अपनी इस नई भूमिका में वे अदालत के समक्ष भारत सरकार और रेलवे विभाग का पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखेंगे, जिससे रेलवे से जुड़े लंबित और नए मुकदमों का त्वरित निपटारा हो सके।

अधिवक्ता साथियों ने दी बधाई

अधिवक्ता मोहित कुमार श्रीवास्तव को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनके अधिवक्ता साथियों और स्थानीय विधिक जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला बार संघ के सचिव संजय तिवारी, कमलेश्वर सिंह और, अमित पांडेय, संजय कुमार पांडेय सहित तमाम अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। सभी साथियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त अधिवक्ता को किया निर्देशित

इस नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी तरीके से रेलवे बोर्ड और केंद्रीय कानून मंत्रालय के कड़े दिशा-निर्देशों तथा तय नियमों के तहत पूरा किया गया है। विभाग के उप मुख्य महाप्रबंधक द्वारा जारी इस नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त अधिवक्ता को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र मिलने के एक सप्ताह के भीतर अपनी औपचारिक सहमति और पावती विभाग को भेज दें। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही वे अपना कार्यभार संभाल लेंगे, जिससे क्षेत्र में रेलवे के कानूनी कामकाज को और अधिक गति तथा मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  23 July 2026, 9:27 PM IST

Related News

Advertisement