बलरामपुर में बिजली संकट पर बड़ा अपडेट, 27 फीडर पूरी तरह बहाल; 7 इलाकों में अभी जारी है काम
बलरामपुर में भारी बारिश और आंधी से प्रभावित बिजली व्यवस्था को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड बलरामपुर के सभी 27 फीडर बहाल हो चुके हैं। तुलसीपुर के 47 में से 40 फीडर चालू हैं, जबकि 7 फीडरों पर काम जारी है। अगले 24 घंटे में पूरी बहाली का लक्ष्य है।