बलरामपुर में शिक्षकों की मिसाल, ठंड में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहा संघ

बलरामपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ ने मकर संक्रांति को सेवा पर्व के रूप में मनाया। खिचड़ी भोज के साथ सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में पारदर्शी व्यवस्था, शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक संवेदना की मिसाल देखने को मिली।

Balrampur: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ, बलरामपुर ने इस वर्ष मकर संक्रांति के पावन पर्व को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि 'सेवा पर्व' के रूप में मनाया। संघ के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जहां हजारों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भीषण शीतलहरी को देखते हुए सैकड़ों असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई गई।

कंबल वितरण

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कंबल वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती गई। संघ के कार्यकर्ताओं ने पहले ही क्षेत्र के वास्तविक पात्रों और जरूरतमंदों को चिह्नित कर उन्हें टोकन वितरित किए थे। कार्यक्रम के दौरान इन्हीं टोकन धारकों को क्रमवार बुलाकर सम्मानपूर्वक कंबल भेंट किए गए।

बलरामपुर: कड़ाके की ठंड में भी नहीं डिगी आस्था, देवीपाटन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रबुद्ध वर्ग ने जमकर प्रशंसा की

शिक्षकों के इस अनुशासन और प्रबंधन की स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग ने जमकर प्रशंसा की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखा अधिकारी विपिन कुमार पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एक सुखद संयोग यह रहा कि उसी दिन लेखा अधिकारी विपिन कुमार पांडे का जन्मदिन भी था। इस अवसर को यादगार बनाते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पर ही केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

शिक्षक समाज का दर्पण

समारोह को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। पठन-पाठन के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा होना ही एक सच्चे शिक्षक की पहचान है। वहीं, अपना जन्मदिन शिक्षकों के बीच मनाए जाने पर लेखा अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने भावुक होते हुए कहा कि संगठन का यह स्नेह उन्हें कर्तव्य पथ पर और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

बलरामपुर: डीएवी कॉलेज विवाद पर वकीलों का गुस्सा, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

संबोधन में कहा

संघ के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ केवल शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी सदैव सजग रहता है। कार्यक्रम में जनपद एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, भारी संख्या में शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

खिचड़ी भोज के समापन

खिचड़ी भोज के समापन तक लोगों का तांता लगा रहा। जहां शिक्षकों ने स्वयं सेवा करते हुए लोगों को प्रसाद वितरित किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दे गया।

Location : 
  • Balrampur

Published : 
  • 16 January 2026, 1:05 AM IST

Advertisement
Advertisement