देवरिया में चेकिंग के दौरान खुली पोल, 174 वाहनों पर चला पुलिस का डंडा; एक चालक निकला नशे में
देवरिया में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। भटवलिया चौराहे, सिविल लाइन रोड, रोडवेज बस स्टैंड और देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर कार्रवाई हुई। अभियान में 174 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो वाहन सीज हुए। नशे में बस चलाने वाले चालक पर भी कार्रवाई हुई।