Pratapgarh: प्रतापगढ़ में स्कूली वाहनों पर बड़ा एक्शन, 15 साल पुराने वाहनों पर रोक; नियम टूटा तो होगी कार्रवाई
प्रतापगढ़ में ‘मिशन सेफ फ्यूचर-3’ के तहत 15 से 19 सितंबर तक स्कूली वाहनों की विशेष जांच होगी। 15 साल से पुराने वाहनों पर पूरी तरह रोक है। छात्राओं वाले वाहनों में महिला अटेंडेंट अनिवार्य होगी। फिटनेस, बीमा, परमिट और अन्य दस्तावेजों में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।