महराजगंज में भीषण बस हादसा: ओवरटेक के चक्कर में भिड़ीं परिवहन विभाग की 3 बसें, 29 यात्री घायल, देखिये घायलों की पूरी सूची

महराजगंज में ओवरटेक की कोशिश में परिवहन विभाग की तीन बसें टकरा गईं, जिसमें 29 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन घटना की जांच कर रहे हैं। घायलों की सूची भी जारी की गई है।

Maharajganj: शुक्रवार सुबह जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अगया पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की तीन सरकारी बसें ओवरटेक की होड़ में आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते तीनों बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री सीट से उछलकर गिर पड़े और कई को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Apple iPhone 17 सीरीज के दीवाने हुए लोग, खरीदने के लिए आधी रात से लगाई लाइन- देखें VIDEO

घायलों की सूची

  1. जनार्दन पटेल पुत्र त्रिलोकी पटेल – निवासी सिसवा बाबू
  2.  कोइली पत्नी हरेंद्र – निवासी सिसवनिया
  3. रजला पत्नी माणिक – पिपरा खादर
  4. धनपाल पुत्र राम नयन – जनकपुर, कैंपियरगंज (गोरखपुर)
  5. द्रौपदी पत्नी शंकर – पतौना, निचलौल
  6.  नंदिनी पुत्र विष्णु प्रसाद – धनेवा
  7. बैजनाथ पुत्र गोपाल – ठूठीबारी
  8.  प्रति पत्नी कृष्ण – ठूठीबारी
  9. सलाहुद्दीन अंसारी पुत्र वसीम – जमुई
  10. अरमान अली पुत्र मनउवर – निचलौल
  11. मानती देवी पत्नी गोरख अग्रहरि – निचलौल
  12. अमरनाथ पुत्र झुनकु – मधुबनी चौक
  13. उत्तरी चंद पुत्र मुनेश्वर – निचलौल
  14. उमंग पुत्र अमरदीप – निचलौल
  15. नन्हें लाल पुत्र रामजी – उनवल बाजार, खजनी
  16. सुमन पत्नी अमरनाथ – मधुबनी चौक
  17. किशोरी लाल पुत्र सुंदर प्रसाद – ठूठीबारी
  18. रामदरश पुत्र बालगोविंद – बसहीया बुजुर्ग
  19. अंगद
  20.  हरेंद्र
  21. पूजा
  22. आरती पत्नी अशोक – मोहनापुर, बरगदवा
  23. इस्माइल पुत्र जमालुद्दीन – शिकारगढ़, जगदौर
  24. विनोद पुत्र चोकट
  25. अंजू पत्नी अमरदीप – निचलौल
  26. विमला पत्नी रामदरश निवासी बसहीया बुजुर्ग
  27. सुरेंद्र चौहान पुत्र सत्यनारायण निवासी महेशपुर नेपाल
  28.  गोरख अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय जगदेव प्रसाद निवासी
  29. आशीष अग्रहरि निवासी निचलौल

 

 

Location :