Bihar Politics: जानिए तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 July 2026, 6:53 AM IST
google-preferred

Patna: बिहार की राजधानी पटना में 25 जुलाई को हुए छात्रों के प्रदर्शन में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ते

पटना से लिया गया हिरासत में 

राजधानी पटना में कथित नीट पेपर लीक के विरोध में 'बिहार बंद' के दौरान प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने तेज प्रताप यादव को शहर के एक शॉपिंग मॉल से हिरासत में लिया। सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी वाहन से अपने साथ ले गई।

CJP Protest Jantar Mantar LIVE: पटना, जयपुर, भोपाल समेत कई शहरों में प्रदर्शन, बिहार में पत्थरबाजी की खबर से बढ़ा तनाव

प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ धरने पर बैठे

दरअसल, NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था। तेज प्रताप यादव भी बंद के समर्थन में छात्रों के साथ पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे और सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद जब तेज प्रताप यादव छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर मार्च करने लगे, तो एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

हालांकि, बाद में शाम को तेज प्रताप यादव पटना के एक मॉल में मौजूद थे। इसी दौरान पटना पुलिस की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

Big Breaking: प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान तेज प्रताप यादव पुलिस वाहन के दरवाजे से लटकते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं अगर जरूरत पड़ी तो मैं छात्रों के अधिकारों के लिए जान देने को भी तैयार हूं।

Location :  Patna

Published :  26 July 2026, 6:49 AM IST

Advertisement