हिंदी
कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री बने (Img: X)
New Delhi: केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह फैसला भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत लिया गया है। प्रह्लाद जोशी अब अपने पहले से संभाल रहे विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
Pralhad Joshi New Education Minister: प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान #PralhadJoshi #EducationMinister @JoshiPralhad #DynamiteNews pic.twitter.com/6kS6ewkzMr
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 25, 2026
प्रह्लाद जोशी केंद्र सरकार में लंबे समय से अहम भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनका अनुभव रहा है। अब शिक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने नई चुनौतियां होंगी।शिक्षा मंत्रालय देश की शिक्षा नीति, उच्च शिक्षा संस्थानों, स्कूल शिक्षा व्यवस्था और कई बड़े सुधारों से जुड़ा हुआ मंत्रालय है।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: सीजेपी ने तत्काल प्रभाव के साथ आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान
प्रल्हाद जोशी बने देश के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान के स्थान पर अब प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल ली है। कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद प्रल्हाद जोशी 2004 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और इससे पहले संसदीय कार्य, कोयला, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा… pic.twitter.com/ieQvmakW5V— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 25, 2026
कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद प्रल्हाद जोशी 2004 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और इससे पहले संसदीय कार्य, कोयला, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं
गौरतलब है कि जून से शुरू हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण मोदी सरकार को आखिरकार Gen Z के सामने झुकना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपना त्याग पत्र साझा किया।
ये भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan Resigns: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’.. खिल उठा हर चेहरा; जंतर मंतर पर सीजेपी का जश्न
धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में कहा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री को भेज दिया है।
Location : New Delhi
Published : 25 July 2026, 8:24 PM IST