हिंदी
दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर ले गया चोर (Img: AI Generated Image)
Kannauj: थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर चाबी लगी बाइक छोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
ग्राम पल्टेपुर्वा, मौजा पैथाना निवासी संदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह थाने के पास स्थित प्रिंस किराना स्टोर पर सामान खरीदने पहुंचा था। जल्दबाजी में उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी और चाबी बाइक में ही लगी रहने दी। वह कुछ ही मिनटों के लिए दुकान के अंदर गया था।
जब संदीप सामान लेकर बाहर निकला तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। पहले उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक युवक आराम से बाइक के पास आता है, उसे स्टार्ट करता है और कुछ ही सेकंड में लेकर फरार हो जाता है। घटना देखकर आसपास के लोगों में भी हैरानी फैल गई।
ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में मवेशी चोरी का बड़ा प्लान… चंदौली पुलिस ने एनकाउंटर कर ऐसे सिखाया सबक!
पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और बाइक बरामद करने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
Location : Kannauj
Published : 25 July 2026, 12:44 PM IST
Topics : bike theft crime news kannauj news UP News