हिंदी
रणबीर कपूर की रामायण का इंतज़ार बढ़ा (Img- X)
Mumbai: रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का टीज़र और ट्रेलर देखने के लिए बेताब प्रशंसकों को 24 जुलाई को थोड़ा झटका ज़रूर लगा। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में रिलीज़ होने वाला फिल्म का ट्रेलर ऐन मौके पर टाल दिया गया। लेकिन इस देरी के पीछे निराशा नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और भव्य रणनीति छिपी है।
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के दिग्गज बैनर 'सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट' के साथ एक ग्लोबल पार्टनरशिप की घोषणा की है। अब 'रामायण' केवल एक भारतीय फिल्म की तरह नहीं, बल्कि अवतार या मार्वल जैसी किसी बड़ी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर की तर्ज पर पूरी दुनिया में एक साथ बड़े पैमाने पर पेश की जाएगी।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक सालों के इतिहास में यह बेहद गर्व का क्षण है। जब हमारी भारतीय संस्कृति और रामायण की गाथा को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए सोनी पिक्चर्स जैसा वैश्विक प्लेटफॉर्म साथ आया है।
मेकर्स का मानना है कि इस वैश्विक साझेदारी के तहत अब ट्रेलर का लॉन्च भी नए और विशाल पैमाने (Global Scale) पर किया जाएगा, ताकि यह सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित न रहकर पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में एक साथ तहलका मचा सके।
भगवान राम अवतार में रणबीर तो रावण बने यश! जानिए कब रिलीज हो रहा है रामायण का धमाकेदार ट्रेलर
भले ही मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी हो, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) की तरफ से फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है। 15 जुलाई को ही सीबीएफसी ने इसे 'U' (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स के पास ट्रेलर के दो अलग-अलग कट तैयार हैं।
पहला स्टैंडर्ड वर्जन 4 मिनट 15 सेकंड का है, जबकि सिनेमाघरों में दिखाया जाने वाला थिएट्रिकल कट ठीक 4 मिनट का होगा। इतने लंबे रनटाइम वाला ट्रेलर ही यह बताने के लिए काफी है कि पर्दे पर दर्शकों को कितना भव्य नजारा देखने को मिलने वाला है।
रामायण की सीता आज कैसे करती हैं करोड़ों की कमाई, जानिए दीपिका चिखलिया की आय के बड़े राज
आपको बता दें कि इस साल अप्रैल में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म 'रामा' का इंट्रोडक्टरी टीजर जारी किया गया था, जिसमें भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीफ हुई थी।
नमित मल्होत्रा की यह भव्य दो-भागों वाली सिनेमैटिक गाथा दुनिया भर के आईमैक्स (IMAX) थिएटर्स में दिखाई जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगा। प्रशंसकों का कहना है कि थोड़ी देर सही, पर जब रामायण का भव्य ट्रेलर आएगा तो वह इतिहास रचेगा।
Location : Mumbai
Published : 24 July 2026, 3:08 PM IST