रामायण के क्लाइमेक्स पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, राम-रावण के महामुकाबले की शूटिंग अभी तक बाकी

नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राम-रावण के क्लाइमेक्स की शूटिंग अभी बाकी है। साथ ही यश के 'रावण' लुक और औरा की जमकर तारीफ की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 July 2026, 1:50 PM IST
google-preferred

Mumbai: डायरेक्टर नितेश तिवारी की पौराणिक और भव्य फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। दीवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही इस मेगा-बजट फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट से एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि फिल्म के सबसे अहम और बहुप्रतीक्षित हिस्से यानी राम और रावण के महामुकाबले वाले क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग अभी तक नहीं हुई है।

क्यों अब तक नहीं शूट हुआ क्लाइमेक्स का सीन?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ने कॉमिक-कॉन के दौरान बताया कि कहानी की मांग और शूटिंग शेड्यूल के चलते वे और साउथ सुपरस्टार यश (जो रावण की भूमिका में हैं) अब तक कैमरे के सामने एक साथ नहीं आए हैं। रणबीर ने मुस्कुराते हुए कहा, "फिल्म के अंत में भगवान राम और रावण का आमना-सामना होगा, लेकिन हमने उस हिस्से की शूटिंग अभी नहीं की है। इसलिए हमें सेट पर साथ काम करने का मौका नहीं मिला।"

Ramayana Movie Update: ट्रेलर टला पर खुला हॉलीवुड का द्वार! जानिए क्यों रामायण के मेकर्स ने अचानक लिया यह बड़ा फैसला

चूंकि 'रामायण' दो हिस्सों (Parts) में बन रही है और यह अंतिम मुकाबला दूसरे पार्ट का हिस्सा होगा, इसलिए मेकर्स के पास इस भव्य सीन को गढ़ने के लिए अभी पर्याप्त समय है।

रणबीर ने बांधे यश के तारीफों के पुल

भले ही दोनों कलाकारों ने साथ में सीन शूट न किया हो, लेकिन रणबीर कन्नड़ स्टार यश के मुरीद नजर आए। रणबीर ने कहा कि इस ऐतिहासिक किरदार को निभाने के लिए यश जैसे औरा, स्टारडम और दृष्टिकोण वाले अभिनेता की ही जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा, "सालों से रावण को एक ही घिसे-पिटे अंदाज में दिखाया जाता रहा है, लेकिन यश ने इस किरदार को जिस स्वैग, आभा और ईमानदारी के साथ जिया है, वह पर्दे पर रावण को पूरी तरह जीवंत बना देता है।"

भगवान राम अवतार में रणबीर तो रावण बने यश! जानिए कब रिलीज हो रहा है रामायण का धमाकेदार ट्रेलर

यश ने भी किया रणबीर की मेहनत का सम्मान

दूसरी ओर, यश ने भी रणबीर कपूर की जमकर सराहना की। यश ने कहा कि दुनिया में कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसमें भगवान राम का किरदार निभाने की काबिलियत है, लेकिन जिस तरह से रणबीर ने इस भूमिका को स्वीकार किया और उस पर मेहनत की है, वह काबिले-तारीफ है। आपको बता दें कि इस महागाथा में साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (भगवान हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

Location :  Mumbai

Published :  25 July 2026, 1:50 PM IST

Related News

Advertisement