हिंदी
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ ठोके नाबाद 89 रन (Img: Pinterest)
वेलिंगटन। भारत के सलामी बल्लेबाजों आज T-20 सीरिज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उड़ाते हुए पावरप्ले में आस्ट्रेलिया का रिकार्ड तोड़ते हुए पांच मैचों की सीरिज 3-0 से बढ़ते बनाते हुए जीत ली। पावरप्ले में आस्ट्रेलिया का रिकार्ड 113 रन का था, जिसे भारत ने 118 रन बनाकर तोड़ दिया।आस्ट्रेलिया ने यह रिकार्ड 2024 में बनाया था।
भारत के सलामी बल्लेबाजों ने 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौकों, छक्कों की बरसात करते न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने मात्र 7.1 ओवर में 133 रन की रिकार्ड साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी ने जहां 19 गेंद पर चार चौकों और चार छ्क्के की मदद से 45 रन कूटे। अभिषेक शर्मा बल्ले से आग उगलते हुए 35 गेंद पर अपने करियर का चौथा T-20 शतक लगाया। अभिषेक शर्मा ने शतक पूरा करने के दौरान 11 छ्क्के और 8 चौके लगाये। 38 गेंद का सामना करने के बाद 113 रन बनाकर पवैलियन लौटे। भारत ने चार विकेट पर 13.2 ओवर में जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए।
अभिषेक शर्मा (Img: X)
इसके पूर्व डेरिल मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके भारतीय गेंदबाजों की खबर ली। मेजबान टीम को खराब शुरुआत उबारते हुए डेरिल मिचेल और फिन एलेन ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 86 रन जोड़कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर किया। फिन एलेन ने 25 गेंद का सामनक करते हुए पांच चौके की मदद से 42 रन ठोंके। खतरनाक हो रही जोड़ी को नीतिश कुमार रेड्डी ने तोड़ा। नीतिश कुमार ने फिन एलेन को नमन धीर के हाथों कैच कराया।ग्लेन
तीसरे विकेट की साझेदारी में ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन ही जोडे़। खतरनाक हो रहे ग्लेन फिलिप्स को 17 रन पर अपनी ही गेंद पर अक्षर पटेल ने चलता किया। दूसरे सिरे पर बल्लेबाजी कर रहे डेरिल मिचेल ने चौकों और छ्क्कों की झड़ी लगाते हुए अर्धशतक जड़ा। डेरिल मिचेल ने चौथे विकेट की साझेदारी में रन जोड़कर अपनी टीम का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। दोनों ने 35 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी पूरी की। डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों का सामना करके अविजित 89 रन बनाए। आखिरी ओवर में डेरिल मिचेल के पास शतक लगाने का मौका था परन्तु प्रिंस की शानदार गेंदबाजी के कारण कामयाब नहीं हो सके। बेवन जैकब 39 रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की टीम ने तीन विकेट पर 198 रन बनाए।
Location : New Delhi
Published : 27 October 2026, 3:38 PM IST