“मुझे उससे मिलने दो, वरना…” अभियुक्त से मिलने की जिद पर अड़ी पीड़िता, फिर अचानक जो किया उड़ गए सबके होश!

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक आपराधिक मामले की पीड़िता गिरफ्तार आरोपी से मिलने थाने पहुंची थी। आरोपी के जेल भेजे जाने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक जांच में फिनायल सेवन की बात सामने आई। मामले की जांच जारी है।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले की पीड़िता की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पहले चौरीचौरा थाने पहुंची थी और मामले में गिरफ्तार अभियुक्त से मिलने की जिद कर रही थी। पुलिस ने उसे बताया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार भेजा जा चुका है और मुलाकात केवल जेल प्रशासन के नियमों के तहत ही संभव है। इसके बाद वह वहां से चली गई।

पुलिस ने उसे बताया कि संबंधित अभियुक्त को पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 24 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जिला कारागार भेज दिया गया है। ऐसे में उससे मुलाकात केवल जेल प्रशासन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही संभव है।

थाने से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक समझाने के बाद पीड़िता वहां से चली गई। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

Gorakhpur: घर से निकला था रोज की तरह, उदईपुर मोड़ पर एक टक्कर ने जिंदगी बदल दी

प्राथमिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई

प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता ने फिनायल का सेवन कर लिया था, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ी। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

परिजनों को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को तत्काल सूचित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पीड़िता ने किन परिस्थितियों में फिनायल का सेवन किया।

Gorakhpur: गोरखपुर में विवाहिता की मौत का मामला, पति ने रची थी ये खौफनाक साजिश; जानिये पूरा केस

आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने बताया कि संबंधित अभियोग में नामजद अभियुक्त को पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर 24 जुलाई को जिला कारागार भेजा जा चुका है। पीड़िता शनिवार को थाने पहुंची थी और अभियुक्त से मिलने की बात कह रही थी, लेकिन उसे नियमानुसार जेल में मुलाकात की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बाद में उसके फिनायल पीने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की हालत फिलहाल सामान्य है।

मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पूरे प्रकरण के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच जारी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 July 2026, 7:37 PM IST

Related News

Advertisement