फर्रुखाबाद में जन्मदाता ही बना हैवान, पसीजा नहीं मन, इंसानियत को किया तार-तार

जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गुगोरा गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची जिज्ञासा की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पिता ने पड़ोसियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी उसी ने खून से अपने हाथ रंग दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 July 2026, 12:24 AM IST
google-preferred

Farrukhabad: कमालगंज थाना क्षेत्र के गुगोरा गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची जिज्ञासा की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पिता ने पड़ोसियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, वही जांच में बच्ची का हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को गुगोरा गांव निवासी बबलू उर्फ डबलू पुत्र छक्कू ने भोजपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री जिज्ञासा की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की तथा उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्र किया। जांच के दौरान पुलिस को पिता के बयान और घटनास्थल से मिले तथ्यों में कई विरोधाभास मिले। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ का दायरा बढ़ाया।

Big Breaking: प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

पुलिस को किया गुमराह

पूछताछ में सामने आया कि बच्ची लंबे समय से सूखा रोग (कुपोषण) से पीड़ित थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात से परेशान होकर आरोपी पिता ने अपनी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पड़ोसियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची और रंजिश का हवाला देते हुए मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

युवाओं के आंदोलन का असर या सियासी दबाव? कांग्रेस ने बताई असली वजह

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी बबलू उर्फ डबलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष और गहन जांच के कारण मामले की सच्चाई सामने आ सकी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी घटना की सूचना पुलिस को सत्य तथ्यों के आधार पर दें, ताकि निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में न फंसना पड़े।

Location :  Farrukhabad

Published :  26 July 2026, 12:19 AM IST

Advertisement