हिंदी
फतेहपुर में दर्दनाक हादसा (Img: Freepik)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब घर के बाहर लगे टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में महिला आ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रतवाखेड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे टीन शेड में अचानक करंट उतर आया था। इसी दौरान महिला टीन शेड के संपर्क में आ गई और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Location : Fatehpur
Published : 2 July 2026, 7:57 PM IST
Topics : Electric Current Accident Fatehpur UP Police