हिंदी
फतेहपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा। 6 आरोपी गिरफ्तार, 144 सिम कार्ड, मोबाइल और लैपटॉप बरामद। देशभर में इनके खिलाफ 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
साइबर क्राइम पुलिस ने मैट्रिमोनियल ठगी गिरोह का खुलासा किया
Fatehpur:आजकल हर किसी लड़की का सपना होता है कि उसको हैंडसम दूल्हा मिले और हर लड़की का सपना होता है कि उसको मिस इंडिया जैसी खूबसूरत दुल्हन मिले। अब इसी ख्वाहिश के लिए कुछ लोग अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसा ही एक खुलासा फतेहपुर पुलिस ने किया है, जहां पर शादी के नाम पर खुलेआम ठगी होती थी।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, 144 सिम कार्ड, लैपटॉप और कंप्यूटर बरामद किए।
पुलिस को यह जानकारी संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान मिली थी। जांच में पता चला कि थाना राधानगर क्षेत्र के देवीगंज इलाके में एक किराए के मकान से कॉल सेंटर चलाकर लोगों को शादी का झांसा दिया जा रहा था। यह गिरोह ‘uniquerishtey.com’ वेबसाइट के जरिए शादी के इच्छुक लोगों के नंबर हासिल करता था और उन्हें अलग-अलग पैकेज ऑफर करता था।
आरोपी 2,999 से 19,999 रुपये तक का पैकेज वसूलते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर लड़के-लड़कियों की फर्जी फोटो भेजकर बातचीत कराते और पैसा मिलने के बाद संपर्क तोड़ देते थे। यह कॉल सेंटर पिछले करीब 18 महीनों से संचालित हो रहा था।
फतेहपुर ट्रैक्टर हादसे के बाद बवाल: आखिर क्यों सड़क पर उतरे लोग? जानें पूरा मामला
पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 3 युवतियों सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कंप्यूटर बरामद किए गए। यह गिरोह केवल फतेहपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के कई राज्यों में इनके खिलाफ 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अभिमन्यु मांगलिक, एसपी फतेहपुर ने बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज इलाके में फर्जी कॉल सेंटर संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से बरामद सामग्री में लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर और 144 सिम कार्ड शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं।
फतेहपुर में मैरिज वेबसाइट के नाम पर ठगी का बड़ा गैंग पकड़ा, ऐसे चला रहा था रैकेट
गिरोह मैट्रिमोनियल साइट बनाकर फर्जी तरीके से लोगों को शादी का झांसा देता था। पैकेज लेने के बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर लड़के-लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल दिखाकर संवाद करवा कर पैसे हड़प लिए। यह गिरोह पिछले 18 महीनों से जिले में सक्रिय था और इसके खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।