पहले दिखाया नौकरी का सपना और फिर ठग लिए लाखों, मैनपुरी में ANM भर्ती के नाम पर बड़ा खेल
मैनपुरी में सरकारी नौकरी का सपना दिखाया गया, भरोसा इतना मजबूत किया गया कि लाखों रुपये तक दे दिए गए। फिर अचानक कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया। कथित जॉइनिंग लेटर, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और गंभीर आरोपों के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं।