हिंदी
देवीगंज में शादी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। किराए के घर से चल रहे इस रैकेट में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस ने ठगी का गैंग पकड़ा
Fatehpur: शादी के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शहर के देवीगंज इलाके में किराए के घर से चल रहे इस रैकेट ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब छापा मारा तो अंदर का पूरा खेल सामने आ गया।
फतेहपुर: देवीगंज में शादी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। किराए के घर से चल रहे इस रैकेट में लैपटॉप, कंप्यूटर समेत कई उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। @fatehpurpolice #Crime #OnlineFraud… pic.twitter.com/b4Ej7AMtH8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 31, 2026
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह पिछले दो साल से एक शिक्षक दंपति के मकान में किराए पर रह रहा था। यहां बाकायदा एक ऑफिस बनाकर ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चलाया जा रहा था। आरोपी खुद को शादी कराने वाली वेबसाइट की तरह पेश करते थे और लोगों को भरोसे में लेकर ठगी करते थे।
फतेहपुर DIOS ऑफिस ने तैनात बाबू की खाई नींद की गोलियां; BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया ये आरोप
गिरोह के सदस्य लड़के-लड़कियों की फोटो भेजकर परिवारों से संपर्क करते थे। शादी कराने के नाम पर वे लोगों से पैसे ऐंठते थे। धीरे-धीरे यह नेटवर्क बड़ा होता गया और कई लोग इसके जाल में फंसते चले गए।
एक शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान एक युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके से लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
फतेहपुर के मोहम्मदपुर गांव में छप्पर में लगी आग, तीन बकरियां जलकर हुईं राख
पुलिस इस गिरोह पर काफी समय से नजर बनाए हुए थी। कुछ महीने पहले सादी वर्दी में टीम ने इलाके में जांच भी की थी लेकिन तब कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी थी। इस बार पुख्ता सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।
इस मामले में मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने किरायेदारों की गतिविधियों पर ध्यान नहीं दिया, जिससे यह पूरा रैकेट लंबे समय तक चलता रहा।