कानपुर में शादी के नाम पर भरोसा दिलाने वाले एक बेहद शातिर सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच ने तीन अवैध कॉल सेंटरों पर आधी रात को धावा बोलकर 20 हुस्न की परियों समेत 26 जालसाजों को दबोचा। फर्जीवाड़े के इस खौफनाक खेल में कार-स्कूटी का लालच देकर करोड़ों ऐंठे गए।
देवीगंज में शादी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। किराए के घर से चल रहे इस रैकेट में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।
झांसी में सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बाद दुल्हन 60 हजार रुपये मिलने के साथ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित शैलेन्द्र न्याय की गुहार लगाते हुए शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहे हैं।
बागपत में सुंदर वधू का सपना दिखाकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है।
बदायूं में युवक से झूठी पहचान छिपाकर कराई गई शादी। दुल्हन के भागने पर खुली साजिश की परतें, पुलिस ने की गिरफ्तारी।