हिंदी
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा से संविधान दिवस के अवसर पर निकाली गई 14 किलोमीटर लंबी संविधान गौरव यात्रा में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। जनता ने एकता और लोकतंत्र के महत्व का संदेश दिया।
Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा से छतारी तक संविधान दिवस के अवसर पर संविधान गौरव यात्रा निकाली गई। इस 14 किलोमीटर लंबी यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा में हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की किताबें लेकर लोकतंत्र और संविधान की गरिमा का सम्मान किया।
बुलंदशहर में नाबालिग के साथ दरिंदगी: तीन दबंगों पर केस दर्ज, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री और शिकारपुर विधायक रहे। उन्होंने संविधान की महत्ता और लोकतंत्र की मूल्यों पर जोर देते हुए एकता का संदेश दिया। संविधान गौरव यात्रा का उद्देश्य जनता में संविधान और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। हजारों लोगों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि जनता संविधान की रक्षा और उसका सम्मान करने के लिए आगे है।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने जय संविधान के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं और समाज में एकता का संदेश फैलाते हैं।